Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़

हिमाचल प्रदेश की जयराम सरकार  ने बड़ा फैसला लिया है। जयराम कैबिनेट की बैठक में कल यानी 11 अगस्त से 22 अगस्त तक स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया है। हालांकि, इस दौरान शिक्षक नियमित रूप से स्कूल आएंगे। कोरोरा के बढ़ते मामलों के लेकर सरकार ने स्कूल बंद करने का फैसला लिया है। प्रदेश में 10वीं व 12 कक्षा के लिए 2 अगस्त से ही स्कूल खोले गए थे लेकिन कोरोना के मामले बढ़ने का कारण स्कूल बंद करने पड़े। हांलांकि इससे पहले सीएम जयराम ने दोपहर को स्कूल बंद करने से इनकार किया था लेकिन कैबिनेट की बैठक में  बंद करने का निर्णय लेना पड़ा। इसके अलावा  हिमाचल में अब बाहरी राज्यों से आने वाले हर व्यक्ति के लिए आरटी पीसीआर रिपोर्ट अनिवार्य कर दी गई है। रिपोर्ट ना होने की स्थिति में कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके लोगों को प्रवेश की अनुमति होगी।

हिमाचल प्रदेश में अब 50 फीसदी सीटिंग क्षमता के साथ ही बसों को चलाने का फैसला लिया गया है। 

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ