Spread the love

किन्नौर,हिमशिखा न्यूज़

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में बड़ा हादसा हुआ है। करीब 60 लोग इस लैंड स्लाइड में दब गए हैं। जिनमें से अभी तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। इधर, अभी भी पहाड़ों से मौत बरसने का सिलसिला जारी है। इस भयानक आपदा में आईटीबी के जवान एक बार फिर देवदूत बनकर सामने आए हैं। आईटीबीपी के जवानों ने 14 लोगों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाला है। आईटीबीपी के प्रवक्ता ने बताया कि निगुलसेरी में नेशनल हाईवे-5 पर घटनास्थल पर आईटीबीपी की तीन बटालियन के करीब 200 जवान रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हुए हैं। पहाड़ी से लगातार चट्टानें गिर रही हैं। रेस्क्यू टीम करीब एक घंटे से भूस्खलन के रुकने का इंतजार कर रही है। अब भी करीब 40 लोगों के फंसे होने की आशंका है। 

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ