Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को दीपावली की शुभकामनाएं दी
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने गत दिन अपनी धर्म पत्नी डाॅ. साधना ठाकुर के साथ राज भवन शिमला में जाकर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को दीपावली की शुभकामनाएं दी।
बाद में, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, मुख्य सचिव अनिल खाची, नगर निगम शिमला की महापौर सत्या कौंडल, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एन वेणु गोपाल, प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने राज्यपाल को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ