Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़। 18/09/2021 

बस आपरेटर संघ की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगाः परिवहन मंत्री
प्रदेश निजी बस आपरेटर संघ के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष राजेश पराशर के नेतृत्व में आज शिमला में परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह से भेंट की।इस अवसर पर आयोजित बैठक में संघ के पदाधिकारियों ने परिवहन मंत्री को अपनी विभिन्न मांगांे से अवगत करवाया।परिवहन मंत्री ने निजी बस आपरेटर संघ को आश्वासन दिया कि उनकी सभी जायज मांगो पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा।उन्होंने अधिकारियों को संघ की मांगों से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।बैठक में निदेशक परिवहन अनुपम कश्यप और अतिरिक्त आयुक्त एवं सचिव राज्य परिवहन प्राधिकरण घनश्याम चंद भी उपस्थित थे।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ