Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़। 28/09/2021 

राज्यपाल ने कविताओं का संग्रह वह ढूॅंढती रोटी का विमोचन किया

राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज राजभवन में प्रताप पराशर की कविताओं के संग्रह वह ढूॅंढती रोटी का विमोचन किया।
राज्यपाल ने पराशर को उनकी पहली किताब के प्रकाशन पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह किताब समाज में ज्ञान और समानता का आह्वान करती है। उनकी कविताओं में सत्य और शुद्धता के दर्शन होते हैं।
प्रताप पराशर जिला सिरमौर के शिलाई से सम्बन्ध रखते हैं।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ