Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़। 09/10/2021 

राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली में अभिभावक शिक्षक संघ की वार्षिक बैठक सत्र 2021-22  के लिए आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महाविद्यालय प्रधानाचार्य  डॉ सी बी मेहता द्वारा की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य नए वर्ष के लिए नई कार्यकारिणी का गठन करना था। बैठक की शुरुआत प्राचार्य के अभिभाषण बाद प्रधानाचार्य ने सभी उपस्थित अभिभावकों एवं शिक्षकों का स्वागत किया और नई कार्यकारिणी का गठन करने की अनुमति प्रदान की। तत्पश्चात कार्यकारिणी का गठन किया गया  जिसमे नि.लि. कार्यकारिणी सर्वसम्मति से  चुने गए। 

प्रधान विद्यानन्द शर्मा ,उप प्रधान सुशीला शर्मा,सचिव सचिव प्रो नमिता खागटा,सह-सचिव प्रो० हेमलता शर्मा डॉ. अजय कायथ कोषाध्यक्ष सदस्य : कमलजीत कौर, नरेन्द्र कौशल , मंजुला शर्मा, डॉ दीप्ती गुप्ता, डॉ देवेन्द्र शर्मा, डॉ. ओ. पी. कौल कार्यकारिणी के गठन के उपरान्त सदस्यों ने अपने विचार रखे स्वै भविष्य में प्रस्तावित कार्यों पर प्रधानाचार्य से विस्तृत चर्चा की।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ