Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़। 13/10/2021 

फतेहपुर विधान सभा क्षेत्र में प्रचार व समन्वय के लिए प्रदेश कांग्रेस ने पदाधिकारियों को सौंपी जिमेवारी। 

 उप चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी के चुनाव प्रचार करने व समन्वय बनाने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पार्टी पदाधिकारियों को फतेहपुर विधान सभा क्षेत्र के लिए जिमेवारियां सौंप दी है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष कांगड़ा पूर्व विधायक अजय महाजन, विधायक आशीष बुटेल, सत पाल रायजादा, पूर्व विधायक जगजीवन पाल, प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानियां, सचिव जगदीश सिपहिया, संजीव कालिया सहित कमल किशोर, पूर्व समिति अध्यक्ष बगाना देवेन्द्र भुटटो व जसवां प्रागपुर के ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्दर मनकोटिया को फतेहपुर उपचुनाव में प्रचार व समन्वय का कार्यभार सौंपा गया है।इसके अतिरिक्त ब्लाक कांग्रेस कमेटी बैजनाथ के पदाधिकारियों अजय अवस्थी, राजेश राणा, श्रीमती जमना गोयल, विजय कुमार, केप्टन जगदीश राणा, रमेश टकरेड़िया, संदीप भारती, दीपक गुलेरिया व सुक्षम चढढा को भी फतेहपुर उपचुनाव में जिमेवारियां दी गई है।  प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इन सभी पदाधिकारियों से तुरन्त अपने अपने क्षेत्रों में जाकर कांग्रेस पर्यवेक्षकों तथा चुनाव प्रभारी व स्थानीय कांग्रेस कमेटी के साथ समन्वय बनाकर कार्यभार संम्भलने को कहा है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *