Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़। 15/10/2021 ​

माधव नगर में विजयदशमी के शुभ अवसर पर संघ स्थापना दिवस मनाया गया । 70 से अधिक स्वयंसेवकों ने पथ संचलन में भाग लिया । कर्नल जे०एल० मछान कार्यक्रम के अध्यक्ष रहे उन्होंने कहा, चीन के साथ 1962 के युद्ध में संघ के स्वयंसेवकों ने अपनी जान की परवाह किए बिना सेना का भरपूर सहयोग दिया। सह कार्यवाह जिला शिमला जगदीश मुरव्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने समाज में फैली बुराइयों के प्रति जागरूक किया , देशराज विभाग बौहिक प्रमुख, नगर संचालक हेमंत और नगर कार्यवाह हरीश उल्लेखनीय रूप से उपस्थित रहे ।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ