Spread the love

मंडी,हिमशिखा न्यूज़। 23/10/2021 

मंडी ससंदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ रही कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की सरकार ने ही मड़ी को प्रदेश के केंद्रीय ज़ोन का दर्जा देकर इस क्षेत्र के विकास की नींव रखी थी।आज मड़ी में आई आई टी,मेडिकल कॉलेज के साथ साथ प्रदेश सरकार के प्रमुख अतिरिक्त कार्यलय खोले गए है।आज प्रदेश का हर गांव सड़क सुविधा से जुड़ा है।दस जमा दो स्कूल,स्वास्थ्य संस्थान,हर घर मे नल,हर घर मे बिजली वीरभद्र सिंह की देन कांग्रेस की सोच से ही संभव हुआ।मुख्यमंत्री बताए उन्होंने मंडी के विकास में क्या नया किया।आज द्रंग विधानसभा क्षेत्र के कटौला, शिवाबदार, टकोली में अपनी चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस काम के नाम पर वोट मांग रही है,जबकि भाजपा क्षेत्रवाद के नाम पर वोट मांग रही है।उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा ही कभी धर्म तो कभी क्षेत्रवाद की राजनीति कर समाज को बांटने का प्रयास किया।
प्रतिभा सिंह ने लोगों से कहा कि उन्हें भाजपा नेताओं से पूछना चाहिए कि वह किस आधार पर वोट मांग रहें है।उन्होंने कहा कि वह भाजपा नेताओं से बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी पर भी सवाल करें।उन्होंने कहा कि भाजपा इन सवालों से बचती आ रही है।ज्वलंत मुद्दों से लोगों का ध्यान हटाकर उन्हें गुमराह करने का पूरा प्रयास कर रही है।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि उनकी जीत प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व.वीरभद्र सिंह के लिये उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी,क्योंकि अब वीरभद्र सिंह अब उनके बीच नही है,पर उन्होंने उनके कार्यो को आगे बढ़ाते हुए उनके सपनों को पूरा करना है।प्रतिभा सिंह ने लोगों से लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़चढ़ कर भाग लेने व उन्हें भारी मतों से जीताने का आह्वान किया

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *