शिमला,हिमशिखा न्यूज़। 27/10/2021
भाजपा ने जनता को दी मंहगाई की सौगात-जुमलों की बरसात- संजय दत्त
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हिमाचल मामलों के प्रभारी सचिव संजय दत्त ने भाजपा पर एक बार फिर महंगाई और बेरोजगारी की समस्या के प्रति उदासीन रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। आज शिमला में कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए संजय दत्त ने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र के सभी विधान सभा क्षेत्रों सहित अर्की, फतेहपुर व जुब्बल कोटखाई विधान सभा क्षेत्रों में लोगों के साथ संवाद करने के बाद यह तय है कि हिमाचल में इन उप चुनावों में भाजपा की पराजय तय है। उन्होने कहा कि उप चुनाव मैं परिणामो को लेकर मुख्यमंत्री खुद दिल से हार मान चुके है इसलिए इस तरह की व्यंबाजी कर रहे हैं1
संजय दत्त ने कहा कि केन्द्र सरकार के सात साल तथा प्रदेश सरकार के चार साल के रिपोर्ट कार्ड को देख कर अब यह चुनाव जनता बनाम भाजपा का हो गया है। कांग्रेस पार्टी जनता के समर्थन से चुनाव में उतरी है जबकि भाजपा सरकारी मशीनरी को दुरुपयोग व धनबल के सहारे मतदाताओं को प्रभावित करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि पुरे चुनाव प्रचार में भाजपा जनता के प्रमुुख मुददों से भटक गई है और अपनी सरकार की विफलताओं को दबाने के लिए मुददाविहीन प्रचार कर रही है। उन्होने कहा कि भाजपा के पास न तो कोई नीति है और न ही कोई विजन। यदि भाजपा सरकार ने इन चार सालों में प्रदेश का विकास किया होता और केन्द्र सरकार ने जनहित में योजनाएं बनाई होती तो आज इन उप चुनावों में मुख्यमंत्री को हर चुनाव क्षेत्र में गली-गली वोट मांगने नहीं जाना पड़ता।
अखिल भारतीय कांग्रेस सचिव ने कहा कि भाजपा नेताओं ने चुनाव प्रचार में शिष्टाचार की सारी मर्यादाओं को तोड़ते हुये नारी शक्ति का अपमान किया है। भाजपा नेताओं द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के ऊपर व्यक्तिगत आक्षेप लगाकर जनता के सामने भाजपा की संर्कीर्ण मानसिकता उजागर हो चुकी है कि भाजपा महिलाओं का कितना सम्मान करती है। एक महिला को मजबूर प्रत्याशी कहना प्रदेश की समस्त महिला शक्ति का अपमान है, जिसे इस वीरभूमि हिमाचल की नारीशक्ति कभी सहीन नहीं करेगी और 30 अक्तूबर को भाजपा को इसका ज्वाब देगी।