Spread the love

शिमला, हिमशिखा न्न्नज

शिमला,हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले फिर बढ़ने लगे है। प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी में 4 डॉक्टर के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि ये डॉक्टर ईएनटी व सर्जरी विभाग के है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को आईजीएमसी में चिकित्सको के सैंपल लिए गए थे जिसमे से 4 डॉक्टरों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जबकि 1 की रिपोर्ट आनी बाकी है। अस्पताल में डॉक्टरों के पॉजिटिव आने से मरीज भी सहमे हुए हैं। आईजीएमसी के एमएस डॉ जनक राज ने मामलों की पुष्टि करते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *