शिमला,हिमशिखा न्यूज़।28/10/2021
कामथ ग्रूप ऑफ होटेल का दावा उनक वेस्ट ढक्कनो से बनी ये दीवार एशिया की अपनी तरह की सबसे बड़ी दीवार है राज्यपाल ने किया अनावरण – कहा कचरे के संरक्षण से होगा पर्यावरण का संरक्षण
पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए शिमला मे एक होटल मे वेस्ट बोतलो के ढक्कन से एक पूरी दिवार बनाई गई है! पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रयासरत कामथ ग्रूप ऑफ होटेल ने दावा किया है कि शिमला मे उनके होटल ऑरचिड मे वेस्ट ढक्कनो से बनी ये दीवार एशिया की अपनी तरह की सबसे बड़ी दीवार है. इस दिवार का अनावरण आज शिमला मे राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने किया! इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण भारतीय संस्कृति मे मूलभूत संस्कारो मे है और हम भारतीय पेड पौधो और प्रकृति की पूजा करते है
उन्होंने बताया कि इस प्रकार के पर्यावरण संरक्षण के प्रयासो से लोगो मे जागरूकता पैदा होती है और हमे प्रकृति के संरक्षण मे ऐसे प्रयासो को बल देना चाहिए!
इस दिवार मे हिमाचल की संस्कृति का चित्रण किया गया है ! यह दीवार 285 फुट लम्बी और 20 फुट ऊची है ! होटल ग्रूप के चेयरमैन डा विथल वेंकटेश कामथ ने ये जानकारी देते हुए कहा कि ये दिवार रिसाईकल द्वारा निर्मित एशिया की सबसे बड़ी वॉल है ! उन्होंने बताया कि इस कार्य मे होटल के स्टाफ के अलावा शहर के आम लोगो और स्कूली बच्चो ने सहयोग किया है! और वेस्ट कलेक्शन मे बढ चढ कर भाग लिया जिससे युवा वर्ग मे पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता बढती है !
उन्होंने बताया कि कामथ ग्रूप के होटलो मे न सिर्फ पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दिया जाता है बल्कि वेस्ट चीजो के दोबारा इस्तेमाल को लेकर भी हमेशा विभिन्न कार्यक्रम किए जाते है जिससे न सिर्फ वेस्ट बोतलो , डिबबो, प्लास्टिक पैकेट जैसी चीजो को इस्तेमाल किया जाता है बल्कि लोगो को इस क्षेत्र मे रोजगार भी उपलब्ध किया जाता है!