Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़।03/11/2021

राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं
राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेश के लोगों को दीपावली के पावन अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं।
राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि प्रकाश का यह पर्व खुशी एवं प्रसन्नता तथा बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर उजाले की विजय का प्रतीक है। उन्होंने आशा जताई है कि दीपावली का त्यौहार प्रदेशवासियों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लेकर आएगा।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली का पर्व प्रदेशवासियों के जीवन में ज्ञान का प्रकाश फैलाएगा और आपसी स्नेह और भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करेगा। उन्होंने कहा कि दीपावली देश के प्रमुख त्यौहारों में एक है और सभी क्षेत्रों एवं धर्मों के लोग इसे मनाते हैं।
उन्होंने प्रदेशवासियों से कोविड सम्बन्धी दिशा-निर्देशों का पालन कर पारम्परिक रूप से सुरक्षित दीपावली मनाने का आग्रह किया है

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *