Spread the love

डाडासीबा,हिमशिखा न्यूज़। 06/11/2021

पूरी शिद्दत से निभा रहे कैप्टन संजय पराशर द्वारा विदेश से मंगवाए गए ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर अब भी कई मरीजों के लिए संजीवनी का कार्य कर रहे हैं। अब तक जसवां-परागपुर क्षेत्र सहित आसपास के पांच विधानसभा क्षेत्रों में भी मरीजों की सांसों को बांधे रखने में ये कंस्ट्रेटर सहायक सिद्ध हुए हैं। शुक्रवार देर शाम को कैप्टन संजय पराशर की टीम जदामण गांव में एक बुजुर्ग के घर एक घंटे में ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर लेकर पहुंच गई। बुजुर्ग हृदय रोग से पीड़ित हैं और उन्हें शाम से ही सांस लेने में दिक्कत पेश आ रही थी। अब बुजुर्ग के स्वास्थ्य में सुधार बताया जा रहा है।जदामण गांव से कैप्टन संजय को शाम सुनील का फोन आया कि उसके 75 वर्षीय पिता प्रकाश चंद की तबीयत अचानक खराब हो गई है और सांस लेने में बेहद दिक्कत हो रही है। सुनील ने उनके घर पर ही ऑकसीजन कंस्ट्रेटर की सुविधा देने के लिए आग्रह किया। इसके बाद संजय ने तुरंत अपनी टीम को ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर लेकर जदामण गांव के लिए रवाना कर दिया। एक घंटे के अंतराल में पराशर की टीम चिंतपूर्णी से जदामण गांव में पहुंच गई और ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर लगाने के बाद बुजुर्ग को सांस लेने की समस्या से राहत मिली। प्रकाश चंद की पत्नी दुरगई देवी ने बताया कि पति की हालत लगातार बिगड़ रही थी।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *