Spread the love

हमीरपुर,हिमशिखा न्यूज़। 06/11/2021 

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के काफिले की गाड़ियां हादसे का शिकार हुई हैं. काफिले की 3 गाड़ियां आपस में टकराई हैं. घटना में दो सुरक्षाकर्मी घायल हैं. जबकि घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. बता दें कि ठाकुर शनिवार को अपने घर हमीरपुर से दिल्ली के लिए रवाना हुए. इसी दौरान हादसा हुआ है.जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर अपने घर हमीरपुर आए थे. इस दौरान शनिवार को उनका दिल्ली लौटने का कार्यक्रम था. सुबह नौ बजे जैसे ही वह दिल्ली के रवाना हुए तो सर्किट हाउस हमीरपुर के समीप हादसा हो गया. हालांकि केंद्रीय मंत्री व उनका स्टाफ और गाड़ी पूरी तरह सुरक्षित है.हुआ यूं कि मंत्री की गाड़ी के ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगाई तो पीछे आ रही गाड़ियां आपस में टकरा गईं. घायल पुलिस जवानों को मेडिकल कालेज हमीरपुर में भर्ती करवाया गया है. हालांकि वाहन चालकों को कोई गंभीर चोट नहीं आई है.

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *