Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़।07/11/2021 

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में जुड़े मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल एवं प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप

• भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना एवं सह प्रभारी संजय टंडन चंडीगढ़ से जुड़े
• केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर दिल्ली से जुड़े

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप एवं संगठन महामंत्री पवन राणा शिमला भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर से जुड़े।कार्यालय आगमन पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।इनके साथ भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना एवं सह प्रभारी संजय टंडन चंडीगढ़ और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर दिल्ली से जुड़े।बैठक रविवार सुबह 10 बजे शुरू हुई और दोपहर तीन बजे समाप्त हुई । भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा की गई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यकारिणी के देशभर के सदस्यों को पार्टी को कैसे बेहतर बनाएं इसके मंत्र दिए।
यह बैठक कोरोना के चलते करीब डेढ़ साल बाद प्रत्यक्ष रूप से हुई है।इस एक दिन की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के भाषण से शुरू हुई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समापन भाषण के साथ समाप्त हुई।
बैठक में कई महत्वपूर्ण मसलों पर विचार हुआ। 

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *