Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़।08/11/2021 

सरकार द्वारा कलस्टर विश्वविद्यालय को राज्य विश्वविद्यालय बनाने हेतु गठित कमेटी स्वागत योग्य : अभाविप

कलस्टर विश्वविद्यालय मंडी को राज्य विश्वविद्यालय का दर्जा देने हेतु गठित कमेटी स्वागत योग्य निर्णय।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश के प्रांत मंत्री विशाल वर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि कलस्टर विश्वविद्यालय अपने परिसर और छात्रों की मूलभूत सुविधाओं के लिए वांछित है उन्होंने कहा कि कलस्टर विश्वविद्यालय को राज्य विश्वविद्यालय का दर्जा मिलने के प्रदेश सरकार की ओर से अलग से फंड मिलेगा जो छात्रों के लिए सुविधाओं को मुहैया करवाने में अहम भूमिका निभाएगा और जल्दी से परिसर का निर्माण भी होगा।विशाल वर्मा ने कहा कि पिछले लगभग 3 वर्षों से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कलस्टर विश्वविद्यालय को राज्य विश्वविद्यालय बनाने हेतु आंदोलनरत है। आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आंदोलन के परिणामस्वरूप आज प्रदेश सरकार ने विद्यार्थी परिषद के दबाव के चलते कलस्टर विश्वविद्यालय को राज्य विश्वविद्यालय का दर्जा देने हेतु कमेटी का गठन किया है।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इस गठित कमेटी का सहर्ष स्वागत करती है और प्रदेश सरकार से ये भी मांग करती है कि छात्रों के भविष्य को गंभीरता से लेते हुए इस कार्य को गति दी जाए ताकि जल्द से जल्द सभी शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र मूलभूत सुविधाओं से लाभान्वित हो सके।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *