Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़।08/11/2021 

उपचुनाव में कांग्रेस के तीन नवनिर्वाचित सदस्यों ने आज विधानसभा के स्पीकर चेम्बर में पद व गोपनीयता की शपथ ली। विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने अर्की से कांग्रेस के नवनिर्वाचित एमएलए संजय अवस्थी, फतेहपुर से भवानी सिंह पठानिया व जुबल नावर कोटखाई से रोहित ठाकुर को शपथ दिलाई।इस दौरान विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि उपचुनाव में नवनिर्वाचित कांग्रेस के तीनो सदस्यों को विधायक पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। वर्तमान में भाजपा के 43 कांग्रेस के 22 व सीपीआइएम के 1 व दो आजाद सदस्य विधानसभा के सदस्य है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि हिमाचल शिखर की ओर बढ़े इसके लिए सभी मिल कर काम करेंगे।

शपथ के बाद अर्की से कांग्रेस के नवनिर्वाचित एमएलए संजय अवस्थी ने कहा कि अर्की की जनता के हित के लिए काम करेंगे। मुख्यमंत्री ने जो कोरी घोषणाएं अर्की के लिए की है वह उनको पूरा करवाने के लिए काम करेंगे और सरकार पर इसके लिए दबाव बनाया जाएगा।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *