Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़।10/11/2021 

सुरेश भारद्वाज ने हिमुडा को स्मार्ट सिटी के कार्य तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए
शहरी विकास मंत्री एवं हिमुडा के अध्यक्ष सुरेश भारद्वाज ने आज यहां हिमुडा की बैठक की अध्यक्षता करते हुए निर्देश दिए कि शिमला के लोअर बाजार में बन रही दुकानों के कार्य को जल्दी पूरा करें।
शहरी विकास मंत्री ने बताया की दुकानों का कार्य अगले दस दिन में पूरा किया जायेगा और दिसंबर माह में दुकानों का आबंटन भी कर दिया जायेगा। उन्होंने लोअर बाजार में टनल और आसपास के क्षेत्र के सौंदर्यीकरण के भी निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने टनल के पास शौचालय निर्माण के कार्य में तेज़ी लाने के भी निर्देश दिए।
इस अवसर पर हिमुडा के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *