पठानकोट,हिमशिखा न्यूज़।21/11/2021
ऊधमपुर से प्रयागराज ट्रेन का एक कोच न लगने के विरोध में यात्रियों ने कैंट रेलवे स्टेशन पर किया हंगामा
- रेलवे अधिकारयों को की लिखित शिकायत
- 72 यात्रियों ने करवाई थी बुकिंग
- दो घंटे देरी से रवाना की गई ट्रेंन, जालंधर से जोडा गया यात्रियों के लिए नया कोच
फोटो नंबर-18 में है।
पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशन पर कोच न लगने के विरोध में रेलवे अधिकारियों को शिकायत करते हुए यात्री ।
पठानकोट रेलवे स्टेशन पर ऊधमपुर से प्रयागराज जाने वाली 04142 स्पेशल ट्रेन।
पठानकोट-ऊधमपुर से प्रयागराज जाने वाली 04142 स्पेशल ट्रेन अपने र्निधारित समय पर ऊधमपुर से रवाना हुई। इस दौरान रेल अधिकारियों ने गलती से एसई-1 कोच ट्रेन के साथ नहीं जोड़ा। इसमें 72 लोगों ने टिकट रिर्जव करवाई थी। जब ट्रेन जम्मूतवी पहुंची और यात्रियों ने अपना कोच तलाशा तो वह नहीं मिला। 10-15 मिनट की देरी पर आनन फानन में यात्रियों को अन्य कोचों में बिठाया गया। ट्रेन पठानकोट कैंट पहुंची तो यात्रियों की संख्या बढ़ गई। जिससे अन्य कोचों में यात्रियों को बिठाना मुश्किल हो गया। जिसके बाद यात्रियों ने पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर हंगामा कर दिया। लगभग दो घंटे तक यात्री रेल अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। यात्रियों ने स्टेशन मास्टर को लिखित शिकायत दी। जानकारी देते हुए ट्रेन में यात्रा कर यूपी जा रहे यात्री शैलेश, अंकित, राकेश कुमार, अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले कई वर्षों से वह यात्रा कर रहे हैं और लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है कि उन्हें नीचे बैठा कर यात्रा करनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने परिवार के साथ जमीन पर बैठकर यात्रा करनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि जब आईआरसीटीसी. ने टिकट बुक की है तो रेलवे विभाग ने डिब्बा क्यों नहीं लगाया। उन्होंने बताया कि उधमपुर से प्रयागराज को जाने वाले 72 यात्रियों के टिकटों की रिजर्वेशन की गई थी लेकिन जब ट्रेन उधमपुर से रवाना हुई तो उसमें बोगी जिसे रिजर्बेशन वाला डिब्बा लगना था वह गायब था। जिस कारण वह एक दूसरे डिब्बे में बैठ किसी तरह पठानकोट कैंट तक पहुंचे हे। अब अन्य डिब्बों में यात्री ज्यादा होने के कारण् उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पडा। यात्रियों ने रेलवे को लिखित शिकायत करते हुए कहा कि जिस कर्मियों ने मेंटेनेंस की है उससे इतनी बड़ी गलती कैसे हो गई। उन्होंने कहा कि इस बड़ी चूक के पीछे जिन कर्मियों की गलती है उनके खिलाफ कारवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उधमपुर व जम्मू स्थित रेलवे स्टेशन पर अधिकारियों से इतनी बड़ी गलती कैसे हो गई कि एक कोच नहीं लगा पाए और उसका खामियाजा हमें भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि दो महीने पहले उनकी ओर से टिकट बुक करवाई गई थी।
जिसके बाद ट्रैफिक इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने फिरोजपुर में डिवीजनल अधिकारियों से बात की। अधिकारियों ने जालंधर कैंट में एक कोच ट्रेन के साथ जोड़ने का आश्वासन दिया। जिसके बाद यात्रियों को समझाकर ट्रेन में बिठाया गया और ट्रेन 2 घंटे बाद पठानकोट कैंट से रवाना हुई।
रेल मंडल के डीआरएम सीमा शर्मा का कहना है कि सूचना मिलने के बाद जब जांच की गई तो पाया गया कि कुछ टैक्नीकल ईशु होने के चलते ऐसी चुक हुई है, लेकिन इस संबधी जांच के आदेश दिए गए हैं और यात्रियों की समस्याओं को देखते हुए जालंधर से अतिरिक्त डिब्बा जोड़ दिया गया था और उसके बाद समस्या का समाधान कर दिया गया।