शिमला हिमशिखा न्यूज़, 24/11/2021
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में मंगलवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए. जानकारी के अनुसार रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.9 मापी गई है. भूकंप का केंद्र मंडी में ही था. भूकंप के झटके देर रात 10.02 बजे महसूस किए गए. अचानक आए भूकंप के बाद इलाके में अफरा तफरी का माहौल हो गया. दहशत में आए लोग अपने-अपने घरों से बाहर आ गए. हालांकि इस दौरान किसी भी तरह के जानमाल की हानि की कोई खबर नहीं है. वहीं भूकंप के झटके महसूस होने के बाद प्रशासन और पुलिस महकमा अलर्ट हो गया है.भूकंप की तीव्रता अधिक नहीं थी जानकारी के अनुसार, हिमाचल में इस महीने 20 दिन में 10 बार भूकंप आ चुका है. शिमला में सबसे अधिक 3 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. किन्नौर में 3 बार, चंबा में 2, मंडी और कांगड़ा में एक-एक बार भूकंप आया है. 15 नवंबर को हिमाचल में एक दिन में दो जिलों में भूकंप आया था