Spread the love

कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने श्री गुरुनानक देव जी के 551 प्रकाश पर्व पर प्रदेश वासियों को विशेष कर सिख समुदाय को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।राठौर ने अपने एक संदेश में कहा है कि सिख पंथ के संस्थापक श्री गुरु नानक जी ने मानवता की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित किया।उन्होंने कहा कि श्री गुरू नानक जी के उपदेश हमें मानवता की सेवा के लिए प्रेरित करते है।उन्होंने उम्मीद जताई है कि गुरु जी के उपदेशों का अनुसरण करते हुए हम मानवता की सेवा में सदैव ऐसे ही ततपर रहते हुए जन कल्याण के कार्यो के प्रति समर्पित रहेंगे।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ