Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 

राजधानी शिमला में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच नगर निगम शिमला का इंजन घर वार्ड कंटेन्मेंट ज़ोन घोषित किया गया है.उपमण्डलाधिकारी शहरी मंजीत शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदत्त शक्तियों के तहत कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए यह निर्णय लिया गया है.उन्होंने बताया कि वार्ड नम्बर 18 इंजन घर में कोरोना पाॅजिटिव मामले अधिक पाए जाने के कारण इसे तुरन्त प्रभाव से कटेनमेंट जोन घोषित किया गया है.यह आदेश आगामी आदेश दिनों तक जारी रहेंगे

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ