Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 01/01/2022

सासंद प्रतिभा सिंह ने प्रदेश में चारों उप चुनावों में पार्टी की शानदार जीत के लिये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूरी कांग्रेस टीम को बधाई देते हुए कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है और इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों में भी अपनी जीत का परचम लहेरयागी।उन्होंने कहा कि मंडी संसदीय सीट पार्टी के लिये एक बड़ी चुनौती थी।उन्होंने कहा कि इस चुनौती को पार करने में कांग्रेस सफल रही।इस जीत का एक बड़ा संदेश प्रदेश में ही नही,पूरे देश मे गया है और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में एक नया जोश व उत्साह पैदा हुआ है।आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व.वीरभद्र सिंह की स्मृति में कांग्रेस का वार्षिक कलेंडर के विमोचन के अवसर पर प्रेस को सम्बोधित करते हुए प्रतिभा सिंह ने इस आयोजन के लिये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का आभार प्रकट किया।प्रतिभा सिंह ने कहा कि वीरभद्र सिंह एक ऐसे नेता थे जो लोगों के दिलों पर राज करते थे।उन्होंने कहा कि  चुनावों के दौरान उन्होंने देखा कि लोगों ने अपने घरों में उनकी याद में उनकी फोटो व स्मृतियों को संजो कर रखा है।उन्होंने कहा कि आज भले ही वीरभद्र सिंह उनके बीच नही है पर उनके कार्य,उनका प्यार,आशीर्वाद हमेशा  उनके साथ रहेगा और उनका मार्गदर्शन करेगा।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ