Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 01/01/2022

कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा है कि आधुनिक प्रदेश के निर्माण में पूर्व मुख्यमंत्री स्व.वीरभद्र सिंह को विशेष महत्व है।उन्होंने कहा कि यह प्रदेश उनके योगदान को कभी नही भूला सकता।राजीव भवन में स्व.वीरभद्र सिंह की स्मृति में सासंद प्रतिभा सिंह द्वारा प्रदेश कांग्रेस का कलेंडर जारी करने के मौके पर राठौर ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस का अपने महबूब नेता स्व.वीरभद्र सिंह को श्रद्धा स्वरूप उन्हें याद रखने का यह एक छोटा सा प्रयास है।राठौर ने कहा कि वीरभद्र सिंह के निधन से कांग्रेस ने अपना एक महान व आदर्शवादी नेता खोया है,जिसकी कमी कभी पूरी नही की जा सकेगी।उन्होंने कहा कि उनके निधन से उन्हें निजी तौर पर भी क्षति हुई है।उन्होंने कहा कि उनके निधन के बाद मंडी उप चुनाव सहित तीन विधानसभा चुनाव कांग्रेस के लिए एक चुनौती थी,जिसे उसने सफलता पूर्वक पार किया।प्रदेश में उप चुनावों की शानदार जीत से कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व भी खुश है और उन्होंने इस सफलता की प्रदेश कांग्रेस की सराहना भी की है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ