Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 05/01/2022

रात्रि 10 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू रहेगा हिमाचल में
राज्य ब्यूरो, शिमला
हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में रात्रि कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया है। जिसके तहत रात्रि 10 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। इस दौरान किसी भी प्रकार के वाहनों की आवाजाही नहीं रहेगी। कर्फ्यू के दौरान लोग कहीं भी नहीं निकलेंगे। दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों पर भी प्रतिबंध रहेगा। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने वाले वाहन ही केवल प्रदेश में दाखिल हो सकेंगे। प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक दोपहर 3 बजे दोबारा शुरू हुई। इस दौरान प्रदेश सरकार ने रात्रि कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया। इसके अलावा इंडोर में क्षमता को देखते हुए केवल अब 50 फीसद लोग ही एकत्र हो सकेंगे। क्षमता के अनुसार शत प्रतिशत लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध रहेगा। अभी मंत्रिमंडल की बैठक जारी है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *