शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 05/01/2022
गूगल मीट के माध्यम से ऑनलाइन मीटिंग में जिसकी अध्यक्षता बोर्ड चेयर मेन डॉक्टर सुरेश सोनी ने की जिसमें विभिन्न मुदो पर बात हुई विशेष कर न्यू एजुकेशन पॉलिसी को ले कर चर्चा हुई। बोर्ड चेयर मेन ने प्रदेश के 12 ज़िलों को तीन ज़ोन में बाँट कर सभी स्कूलों के संचालकों तथा स्कूल प्रधानाचार्य से मिलने का प्रोग्राम बनाया। शिमला, काँगड़ा, मंडी तीन ज़ोन रहेंगे। शिमला ज़ोन जिसमें शिमला, सिरमौर, सोलन व किन्नौर प्राईवट स्कूलों के साथ शिक्षा मंत्री और बोर्ड अध्यक्ष का कार्यक्रम शिमला के गेयटी थीयेटर में 14 फ़रवरी 2022 को सुनिचित हुआ है। मीटिंग में हि प्र प्राईवट स्कूल फ़ेडरेशन अध्यक्ष वी एआर डी कश्यप, सभी प्रदेश पदाधिकारी महेश राणा, संगीता शर्मा, संतोष बँटा, योगेश्वरी वर्मा, वीना राजपूत, एस के ठाकुर, राजेश ठाकुर, अंकुश सूद, सुभाष शर्मा, कमलेश शर्मा, राजिंदर त्यागी आदि गणमान्य सदस्य मौजूद रहें। मैं अपनी और प्रदेश प्राईवट स्कूल फ़ेडरेशन की और से चेयर मेन और सभी बोर्ड के सदस्य का आभार व धन्यवाद करता हूँ कि उन्होंने हमें इस मीटिंग में आमंत्रित किया और हमारा मार्गदर्शन किया।