मनाली,हिमशिखा न्यूज़ 06/01/2022
शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में मनाली में स्वास्थ्य सेवाओं का अभूतपूर्व विकास हुआ है। जनता को घर द्वार स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में सरकार द्वारा अनेक नए स्वास्थ्य संस्थान खोले गए हैं। वर्ष 2018 में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पतलीकूहल का स्तर बढ़ाकर इसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का दर्जा प्रदान किया गया, जिससे क्षेत्र की जनता लाभान्वित हुई है। वर्ष 2020 में भेखली गांव में नया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोला गया है, जिसने सेवाएं प्रदान करना शुरू कर दिया है और क्षेत्र के लोगों को घर के पास स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त हुई हैं। मनाली में कोई व्यक्ति बेहतर स्वास्थ्य सुवधिा से वंचित न रहे, इसके लिए मनाली विधानसभा क्षेत्र के मंझलीहार एवं डौहलुनाला में उप स्वास्थ्य केन्द्र खोले गए हैं, जिनसे समीपवर्ती माताओं, शिशुओं एवं बुजुर्गों को लाभ मिलेगा। कर्जान गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोला गया है तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रायसन का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्तरोन्नयन किया गया है।
मनाली सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को पिछली भाजपा सरकार ने नागरिक अस्पताल में अपग्रेड किया था और वर्तमान जय राम सरकार द्वारा इस नागरिक अस्पताल को एक बड़े अस्पताल में स्तरोन्नत किया गया है। मनाली अस्पताल में अब 100 बिस्तरों की सुविधा उपलब्ध है और यहां विशेषज्ञ डाॅक्टरों सहित विभिन्न श्रेणियों के 33 नए पद भरे जाएंगे। अब मनाली के लोगों को उपचार के लिए कुल्लू जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी।
गोविन्द सिंह ठाकुर ने कहा कि 299.89 लाख रुपये की लागत से नागरिक अस्पताल मनाली में 20 अतिरिक्त बिस्तरों की सुविधा वाले भवन का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त मनाली नागरिक अस्पताल का विस्तार कार्य जिसमें मातृ-शिशु केन्द्र, ट्रामा केन्द्र, मोर्चरी, स्टाफ क्वार्टर, पार्किंग आदि को वर्ष 2021-22 की विधायक प्राथमिकता में शामिल किया गया है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पतलीकूहल के नए भवन के निर्माण के लिए 735.28 लाख रुपये की प्रशासनिक अनुमति सरकार द्वारा प्रदान की गई है तथा 77.61 लाख रुपये लोक निर्माण विभाग के पास जमा करवा दिए गए