Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़  12/01/2022 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश मामलों के सह प्रभारी तजिंदर पाल सिंह बिट्टू ने दावा किया है कि हिमाचल प्रदेश में इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत पक्की है।इससे पहले शिमला नगर निगम चुनाव में भी कांग्रेस अपनी जीत का परचम लहेरयागी।
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आज पत्रकारों से मुखातिब होते हुए बिट्टू ने प्रदेश कांग्रेस की मजबूती की सराहना करते हुए कहा कि हाल ही के चार उप चुनावों में कांग्रेस की शानदार जीत का एक बड़ा व उत्साह बर्धन संदेश कांग्रेस में पूरे देश को गया है। उन्होंने इस जीत के लिये पूरे सगंठन व कांग्रेस नेताओं को बधाई देते हुए  कहा कि पार्टी की एकता इसी तरह कायम रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल उनके लिए नया नही है। वह इससे पहले भी हिमाचल आते रहें है और प्रदेश से उन्हें बड़ा स्नेह है। उन्होंने  कांग्रेस आलाकमान सोनिया गांधी, राहुल गांधी,प्रियंका गांधी सहित राजीव शुक्ला का प्रदेश की जिम्मेदारी देने पर आभार व्यक्त किया। बिट्टू ने कहा कि वह पंजाब से सम्बंध रखते है और यहां विधानसभा चुनाव अगले महीने होने जा रहें है।उन्होंने कहा कि पंजाब में कांग्रेस पुनः सत्ता में काबिज होगी।उन्होंने कहा कि पंजाब विधानसभा चुनावों में हिमाचल से पार्टी नेताओं की ड्यूटी भी लगाई जाएगी।उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग व नेता कार्यशील,संघर्षशील है और उन्हें खुशी है कि उन्हें इस राज्य में पार्टी व लोगों की राजनैतिक तौर पर सेवा करने का पहली बार मौका मिला है।इससे पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने बिट्टू का स्वागत करते हुए कहा कि उनकी इस नई नियुक्ति से प्रदेश में कांग्रेस को ओर मजबूती मिलेगी।उन्होंने कहा कि बिट्टू का ग्रास रूट से सगंठन का बहुत बड़ा अनुभव है।राठौर ने कहा कि आज वह एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित करना चाहते थे,पर कोरोना के चलते कांग्रेस कोई भी कार्यक्रम आयोजित नही कर रही है।राठौर ने  कहा कि प्रदेश में मंडी संसदीय क्षेत्र सहित तीन विधानसभा उप चुनावों पार्टी की शानदार जीत से पार्टी कार्यकर्ता  जोश में है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में सगंठन मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है और सभी एकजुटता के साथ खड़े है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस शिमला नगर निगम के चुनावों में भी जीत हासिल करेगी और विधानसभा चुनावों में भी भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी।इस दौरान जालंधर के मेयर सिमरनजीत सिंह बिट्टू प्रदेश कांग्रेस महासचिव विधायक विक्रमादित्य सिंह अन्यो के अतिरिक्त भी विशेष तौर पर मौजूद थे।कांग्रेस पार्टी सगंठन महासचिव रजनीश किमटा सहित पार्टी के विभिन्न पदाधिकारियों ने बिट्टू का यहां पंहुचने पर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *