Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 16/01/2022

राजधानी शिमला में सोमवार से शनिवार तक शहर के बाजार सुबह आठ से शाम साढ़े छह बजे तक खुले रहेंगे। रविवार को बाजार बंद रहेंगे। रविवार को सिर्फ रोजमर्रा जरूरत की जैसे दूध, ब्रेड, फल, सब्जी, दूध से बने उत्पाद आदि की दुकानें सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक खुली रहेंगी। बाकी दुकानें खोलने की अनुमति नहीं होगी। फार्मेसी और दवाईयों की दुकानों पर यह बंदिशें लागू नहीं होंगी, यह पहले की तरह पूरा दिन खुली रहेंगी। राजधानी समेत पूरे जिले में यह दिशा निर्देश लागू होंगे। शहर में स्थित रेस्तरां, ढाबा, बेकरी, हलवाई और खाने पीने की दुकानें हफ्ते में सभी दिन रात दस बजे तक
खुली रहेंगी। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित ढाबे, रेस्तरां, बेकरी, हलवाई आदि रात 11 बजे तक खुले रहेंगे। शराब के ठेके आबकारी विभाग की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार खुल सकेंगे। पुलिस विभाग को इन नियमों का पालन करवाने के लिए कहा है।दिव्यांग और गर्भवती महिलाएं अभी घर से ही काम करेंगे। इन्हें दफ्तर नहीं आना पड़ेगा। इसके अलावा सामाजिक, धार्मिक,
सांस्कृतिक, खेल, शैक्षणिक, राजनीतिक, शादी, अंतिम संस्कार आदि में 50 फीसदी लोगों को अनुमति होगी। इंडोर में अधिकतम 100 लोग जमा हो सकेंगे। किसी भी कार्यक्रम के लिए संबंधित क्षेत्र के एसडीएम से पहले अनुमति लेना जरूरी होगा।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *