Spread the love

सुन्नी,हिमशिखा न्यूज़ 23/01/2022

अनुसूचित जाति जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग संयुक्त संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में शिमला ग्रामीण अनुसूचित जाति जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग संयुक्त संघर्ष मोर्चा ईकाई के गठन हेतु एवम गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में मेला ग्राउंड, सुन्नी में दिनांक 26 जनवरी,2022 को सुमदयों की बैठक बुलाई गई है। बैठक का आयोजन / कार्यक्रम श हरि सिंह (हेरी) प्रधान , अनूसूचित जाति द्वारा रखा गया है, जिसमे पूरन चंद कश्यप, सदस्य , हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति, जनजाति एवम अन्य पिछड़ा वर्ग संयुक्त मोर्चा शामिल है, भी इसमें शामिल है,जो कि शिमला ग्रामीण इकाई के गठन के लिए आरक्षित समाज के सम्पर्क मै है। समाज के हितों की रक्षा के लिए दिन रात मेहनत कर रहे है। हरि सिंह हैरी ने प्रेस वि्ञप्ति में कहा है कि समाज हित में शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में भी अन्य क्षेत्र की तर्ज पर संयुक्त मोर्चा के गठन की आवश्यकता है, उन्हे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना की मोर्चा का एक मात्र उद्देश्य है। ताकि समाज में व्याप्त रूढ़िवादी प्रथाओं को समाप्त कर उन्हे राष्ट्र की मुख्य धारा में जोड़ा जा सके ओर समाज की दिशा एवम दशा बदली जा सके। मोर्चा के प्रदेश संयोजक हीरामणि भारद्वाज से भी आग्रह किया गया है कि वे निर्धारित बैठक मै बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करे और वे अपने अनुभव एवम विचारों से समाज को सन्देश दे कर अनुगृहित करे। अतः शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से संबन्धित महानुभाव से निवेदन है कि वे नियत तिथि 26.01.2022 समय11.00 बजे पूर्वाह्न मेला ग्राउंड सुन्नी में पधारे। सभी से आग्रह है कि वे Covid-,19 के कारण सरकार द्वारा लगाई बन्दिशों को ध्यान मे रखते हुए सरकारी निर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *