Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़।23/01/2022 ​

इन पदों में सामान्य वर्ग (अनारक्षित) पदों की संख्या 32, सामान्य वर्ग (स्वतंत्रता सेनानी आश्रित) एक पद, सामान्य (पूर्व सैनिक) के नौ पद, सामान्य (खेल) के तीन पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (अनारक्षित) के दस पद, अन्य पिछड़ा वर्ग (अनारक्षित) के 13 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग (अंतोदय/गरीबी रेखा से नीचे) के तीन पद, अन्य पिछड़ा वर्ग (पूर्व सैनिक) के दो पद, अनुसूचित जाति (अनारक्षित) के 15 पद, अनुसूचित जाति (अंत्योदय/गरीबी रेखा के नीचे) के तीन पद, अनुसूचित जाति (स्वतंत्रता सेनानी आश्रित) का एक पद, अनुसूचित जाति (पूर्व सैनिक) के तीन पद, अनुसूचित जनजाति (अनारक्षित) के तीन पद, अनुसूचित जनजाति (अंत्योदय/गरीबी रेखा से नीचे का एक पद, अनुसूचित जनजाति (पूर्व सैनिक) का एक पद के लिए चयन किया जाएगा।अभ्यर्थी इन पदों के लिए पहले ही आवेदन कर चुके हैं, जिसकी अंतिम तिथि 25 नवंबर, 2021 थी। अत: बोर्ड द्वारा आवेदन प्राप्त अभ्यर्थियों में से ही इन 100 पदों को भरा जाएगा। बोर्ड ने जानकारी देते हुए कहा कि पूर्व सैनिकों एवं खेल कोटे के पदों पर भर्ती भूतपूर्व सैनिक रोजगार कार्यालय, सैनिक कल्याण निदेशालय हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश) एवं निदेशक युवा सेवा एवं खेल द्वारा की जाएगी। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड के वेबसाइट पर पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *