Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़।24/01/2022

कूफरी-कोटी -चायल रोड़ खोलने का कार्य युद्धस्तर  पर
भारी बर्फबारी के कारण कोटी व मुंडाघाट क्षेत्र लोगों का जनजीवन अस्तव्यस्त
भारी बर्फबारी के चलते कोटी, शिलोगबाग, मुंडाघाट व कूफरी घाटी में जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है । लोग घरों में दुबकेे पड़े है । सड़के , बिजली,  पानी इत्यादि सुविधाएं बंद पड़ी है । बता दें कि भारी बर्फबारी के चलते  कूफरी-चायल सड़क वाहनों की आवाजाही के लिए बंद पड़ी है । इस सड़क पर बर्फ हटाने का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है । सहायक अभियंता लोनिवि जुन्गा गुरमेल चंद ने बताया कि यातायात सुविधा बहाल करने के लिए  6 जेसीबी और 30 मजदूर तैनात किए गए है ।  मौसम ठीक होने केी स्थिति में मंगलवार अर्थात 25 जनवरी तक रोड़ खुलने की उमीद है । बताया कि पीरन-छलंडा और जनेडघाट-डुब्लु  रोड़ वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है । इसके अतिरिक्त इस क्षेत्र के अन्य सड़कों में  जिंगल जटोल रोड़, शिलोगबाग-दरभोग रोड़, कोटी -रवालठी-सतलाई रोड़ को भी खोलने का कार्य जारी है ।
इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति भी अवरूद्ध है । भारी बर्फबारी के कारण बिजली की लाईने टूट गई है । जिससे लोगों को अपने मोबाईल रिर्चाज व अन्य बिजली उपकरण बंद पड़े हैं । उपरी क्षेत्रों में बर्फबारी और  निचले क्षेत्रों में बारिश होने से बागवानों व  किसानों के चेहरे खिले हैं । प्रगतिशील किसान प्रीतम ठाकुंर का कहना है कि रबी फसल के लिए बारशि काफी लाभदायक है बताया कि  बारिश व बर्फबारी होने से गर्मियों में पानी की समस्या नहीं रहती है । दरभोग पंचायत के पूर्व प्रधान बिशन ठाकुर का कहना है सेब के पौधों के लिए बर्फबारी काफी लाभदायक होगी ।
सहायक अभियंता लोनिवि जुन्गा गुरमेल चंद ने बताया कि मुंडाघाट, चीनी बंगला में करीब डेढ से दो फुट बर्फ गिरि है जबकि  कोटी व छलंडा में करीब एक फुट बर्फ गिरि है ।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *