Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़। 30/01/2022

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुण्य तिथि पर आज प्रदेश  कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर समेत पार्टी के विभिन्न पदाधिकारियों ने उनके छायाचित्र पर अपने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने संक्षिप्त संबोधन में कहा कि सत्य और अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी आज भी देश मे हमारे लिए प्रेरणास्रोत है।कांग्रेस उनकी विचारधारा के साथ आगे बढ़ रही है।उन्होंने कहा कि बापू के दिखाए रस्ते पर हमें एक बनकर आगे बढ़ना है और इस देश की एकता और अंखडता को कायम रखना है,यही बापू के लिए हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।इस दौरान कांग्रेस सचिव यशपाल तनाईक ,सत्य जीत नेगी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष शहरी जितेंद्र चौधरी,महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल, पार्षद दिवाकर शर्मा,कमलेश वर्मा, सेनराम नेगी , राजेश वर्मा, श्रीकांत शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष रामकृष्ण कृष्ण शांडिल्य, भूपेंद्र कंवर , मोहन नेगी,ओम प्रकाश, रमेश शर्मा, दिनेश जगटा,ऊषा मेहता,शान्ता राजटा, पुष्पा शोभटा,  कृष्णा कुमारी, घनश्याम ठाकुर, ब्रह्मदत्त चौहान, विक्रम बासुटू, विनय हेटा, हरमेश ओबरोल व अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने गांधी जी को अपने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *