Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 05/02/2022

मुख्यमंत्री ने लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त किया
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है, जिन्होंने आज मुम्बई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अन्तिम सांस ली।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इनका जाना कला जगत के लिए अपूर्णीय क्षति है। लता जी ने आजीवन स्वर और सुर की साधना की है। कला क्षेत्र में उनका अनुकरणीय योगदान, कला जगत से जुड़े समस्त कलाकारों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।
जय राम ठाकुर ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवारजनों तथा उनके प्रशंसकों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ