Spread the love

मंडी,हिमशिखा न्यूज़।15/02/2022 ​

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेले के मुख्य मेहमान बड़ा देव कमरुनाग को मंगलवार को निमंत्रण मिल गया है। जिला प्रशासन की ओर से मंगलवार को संबंधित कानूनगो मोहन सिंह यादव ने परम्परा का निर्वहन करते हुए गुर टिक्कम सिंह ठाकुर को निमंत्रण पत्र दे दिया है।गुर टिक्कम सिंह ठाकुर का कहना है कि उन्होंने बुधवार को कमेटी के सभी सदस्यों की एक बैठक बुलाई है। जिसमे प्रस्थान करने व रास्ते में तय होने वाली मेहमान बाजियों की तिथियां भी तय की जाएगी। बता दें शिवरात्रि मेले के मुख्य मेहमान श्री बड़ा देव कमरुनाग के मंडी पहुंचने के बाद ही इस कारज की विदिवत शुरुआत होती है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *