Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़।15/02/2022

राजकीय महाविद्यालय धामी में स्थित 16 मील (शिमला) के हिमाचल प्रदेश राजकीय महाविद्यालय अध्यापक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने प्रधानाचार्य डॉ अनीश कपूर के माध्यम से मुख्यमंत्री शिक्षा मंत्री व प्रधान सचिव शिक्षा को सातवें वेतन आयोग को लागू करने के लिए ज्ञापन भेजा। इस मौके पर संघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय कुमार जसरोटिया ने कहा कि सरकार इसे बजट सत्र से पहले लागू करें और हिमाचल प्रदेश के विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों के शिक्षकों के साथ सौतेला व्यवहार ना किया जाए।उन्होंने कहा कि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो अध्यापक शैक्षणिक कक्षाओं टेक्निकल व वार्षिक परीक्षाओं का बहिष्कार करने के लिए मजबूर होंगे। इस मौके पर स्थानीय इकाई के अध्यक्ष यामिनी उतरेजा सचिव चंद्र वर्मा डॉ अनिल शर्मा, डॉ रमेश चौहान, डॉ पूनम वर्मा, डॉ आचार्य अनूप, आचार्य मीना शर्मा, डॉ पूनम चंदेल, डॉ दिनेश कुमारी, डॉ राजीव, डॉ हर्षा मौजूद रहे।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *