Spread the love

धर्मशाला,हिमशिखा न्यूज़ 24/02/2022

भारत- श्रीलंका टी मैच को लेकर जहाँ तैयारियां अंतिम दौर में चल रही है तो पुलिस विभाग ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है मैचों के दौरान लगभग 1 हजार से ज्यादा पुलिस जवान 19 सेक्टरों में विभाजित धर्मशाला शहर और मैदान व खिलाड़ियों की सुरक्षा के जिमा संभालेगे और तकरीबन चार ड्रोन के माध्यम से भी विभिन्न गतिविधियों पर पुलिस की नजर रहेगी इसको लेकर पुलिस विभाग ने बैठक भी कर ली है वही एसपी कांगड़ा डॉ खुशहाल शर्मा ने कहा कि 26 ओर 27 फ़रवरी को भारत और श्रीलंका के बीच अंतरराष्ट्रीय मैचों के आयोजन होने जा रहा है जिसको लेकर पुलिस विभाग ने अपनी कमर कस ली है।

उन्होंने कहा कि सुरक्षा और ट्रैफिक को लेकर डीआईजी नार्थ रेंज के साथ बैठक कर ली है उन्होंने कहा कि मैचों के दौरान 1 हजार से ज्यादा पुलिस कर्मी सुरक्षा व ट्रैफिक व पार्किंग की व्यवस्था की देख रेख करेगें। उन्होंने कहा कि पिछले मैच की तरफ इन मैचों में भी पार्किंग स्थल वही रहैंगे वही मैच गेट से दर्शकों का प्रवेश किया जाता है उन्होंने कहा कि दाढ़ी, पुलिस मैदान , डीआईजी आफिस ओर अन्य स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। वही उन्होंने कहा कि आसपास के तमाम रोडस को ध्यान में रखते हुए 19 सेक्टर में पुलिस जवानों की ड्यूटी को बांटा गया हैं। उन्होंने कहा कि 17 पुलिस ऑफिसर ओर जिला के पुलिस ऑफिसर के साथ 1 हजार से ज्यादा पुलिस जवान ड्यूटी देंगे। उन्होंने कहा कि समय पर प्रवेश करे ताकि किसी प्रकार की कोई समस्या न हो।

उन्होंने कहा कि खिलाड़ी बायो बबल में रहैंगे उन्होंने कहा कि जो पुलिस कर्मी खिलाड़ियों की सुरक्षा में रहैंगे उनके अरटीपीसर करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 24 तारीख से पुलिस सुरक्षा जिमा संभाल लेंगे। उन्होंने कहा कि ड्रोन का सहारा भी लिया जाएगा ताकि हुंड दंग न मचा सके।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *