Spread the love

सरकाघाट,हिमशिखा न्यूज़ 04/03/2022

सेवा में मिसाल बने सरकाघाट के डाक्टर सुनील शर्मा।
एक तरफ जहाँ इस वक़्त पूरा विश्व यूक्रेन – रूस घटनाक्रम से दुखी हैं वहीँ दूसरी ओर अपने परिवार को छोड़ एक डाक्टर रोमानिया बॉर्डर पर भारतीय छात्रों की सहायता में जुटा है मूलतः मंडी जिला के सरकाघाट से सम्बन्ध रखने वाले डाक्टर सुनील शर्मा रोमानिया बॉर्डर पर जा पहुंचे हैं

डाक्टर सुनील भारत में बुकोविनियन स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी के अधिकृत प्रतिनिधि हैं और चांसलर के सलाहकार के तौर पर भी अपनी सेवायें दे रहे हैं, अब तक सुनील लगभग 1500 छात्रों को भारत भेज चुके हैं वहीँ लगभग 3500 छात्रों को बार्डर के इस पार से लेकर उस पार तक कैम्पों में रुकवा कर उनके सुरक्षित भारत भेजने के प्रयास में लगे हैं। रशियन व् यूक्रेनियन भाषा में जबरदस्त पकड़ के चलते डाक्टर सुनील को तीनों देशो के दूतावास के अधिकारीयों की सहायता मिल रही है..
डाक्टर सुनील हमें आप पर गर्व है…

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ