Spread the love

कस्बा कोटला,हिमशिखा न्यूज़ 05/03/2022

कस्बा कोटला में संस्कृतशिक्षकों ने बाँटी मिठाईयां

कस्बा कोटला। राज्य सरकार के द्वारा अपने पांचवे बजट सत्र में प्रदेश के शास्त्री एवं भाषाध्यापकों को टी.जी.टी पदनाम देने के निर्णय का स्वागत करते हुए कस्बा कोटला में शास्त्री एवं भाषाध्यापकों के द्वारा सरकार का अभिनन्दन करते हुए वैठक का आयोजन किया गया। सभी उपस्थित शिक्षकों ने सरकार का धन्यबाद करते हुए कहा कि प्रदेश के कर्मठ नेतृत्व ने निश्चय ही संस्कृत एवं हिन्दी के विकास के लिए ,बहुत बड़ा कार्य किया है। इस अवसर पर राजकीय संस्कृत शिक्षक परिषद् के प्रदेश आई.टी.संयोजक डॉ.अमनदीपशर्मा ने कहा कि सरकार ने प्रदेश की द्वितीय राजभाषा संस्कृत को घोषित करने के पश्चात् पिछले 35 वर्षों से चली आ रही शास्त्री एवं भाषाध्यापकों की इस मांग को पूरा करते हुए निश्चित रूप से संस्कृत संस्कृति हितैषी होने का परिचय दिया है। बैठक के अन्त में सभी शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मिठाइयां भी बांटी, इस दौरान अशोक शास्त्री, दीपक शास्त्री, अनुज शस्त्री,कुलदीप शास्त्री, एवं कस्बा कोटला विद्यालय प्रमुख जयबीर सिंह सहित कई गणमान्य शिक्षक उपस्थित रहे।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *