Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 06/03/2022

ट्रक से गिरी युरिया खाद को हेमलता ने पुलिस थाने को सौंपा
शिमला: प्रदेश की राजधानी शिमला में एक महिला द्वारा ट्रक से गिरे खाद के बैग को पुलिस थाने में पहुंचाने का मामला सामने आया है। महिला का नाम हेमलता है बीते शुक्रवार जब वे ढली-मल्याणा बाईपास स्थित हाउंसिंग बोर्ड कालोनी संजौली मार्ग से बस लेने के लिए खड़ी थी कि इसी बीच एक ट्रक से करीब 80 किलो का युरिया खाद से भरा बैग गिरा। इससे जिसका ट्रक चालक को नहीं पता लगा और वह वहां से चला गया। इस दौरान महिला ने इसकी जानकारी पुलिस थाना ढली को दी। जिसके बाद वह युरिया से भरे उस बैग को हेमलता गाड़ी करके पुलिस थाना ढली लेकर गई और वहां पुलिस को सौंपा।
गौर रहे कि जिस तरह प्रदेश में इन दिनों खास तौर पर सेब बागवानों और किसानों में युरिया खाद को लेकर बड़ी चिंता बनी हुई है और पहले अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर युरिया खाद न मिल पाने के कारण भी परेशानी रहीं वहीं अब ये खाद केन्द्र व राज्य सरकारों के प्रयासों से किसानों व बागवानों को मुहैया करवाई जा रही है। हेमलता ने बताया कि वे भी कृषक परिवार से आती हैं और मौजूदा समय में ये खाद किसानों के लिए कितनी जरूरतमंद है उसे भली भांति जानती हैं। उसी के चलते उन्होंने इस खाद के बैग को सड़क पर खराब होने से पहले सही स्थान पर पहुंचाने का निर्णय लिया है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *