Spread the love

देहरा,हिमशिखा न्यूज़ 07/03/2022

बलिदानी वीर के आश्रितों को दी आर्थिक सहायता
भारत की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले देहरा की तहसील हरिपुर के गांव बिलासपुर के वीर राकेश कुमार के आश्रितों को आज प्रशासन के माध्यम से आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई गई। 14 अक्तूबर 2020 को चुशुल सेक्टर में एक सैन्य आॅपरेशन के दौरान राकेश कुमार वीरगति को प्राप्त हुए थे। बलिदानी वीर राकेश कुमार के आश्रितों को आज प्रशासन के माध्यम से 20 लाख रूपये की आर्थिक सहायता सरकार व सैनिक वेलफेयर द्वारा उपलब्ध करवाई गई। एसडीएम देहरा धनबीर ठाकुर ने बलिदानी वीर के घर जाकर उनके आश्रितों को 20 लाख के चेक भेंट किए। उनके अमूल्य बलिदान का ऋण चुकाना तो कभी संभव नहीं है, परन्तु सरकार ने आश्रितों को यह सहायता राशि भेंट कर अपनी कृतज्ञता का भाव प्रकट किया।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ