Spread the love

दाड़लाघाट,हिमशिखा न्यूज़ 07/03/2022

हिमाचल प्रदेश के दाड़लाघाट की सीमेंट फैक्ट्री में आज दोपहर बाद भयंकर आ लग गई। जानकारी के मुताबिक, सीमेंट फैक्ट्री में यह आग कन्वेयर बेल्ट में लगी है। इससे काफी नुकसान हुआ है। इसके बाद सीमेंट का उत्पादन भी प्रभावित हुआ है।

कन्वेयर बेल्ट में आग का दृश्य नजर आ रहा है कि लगभग एक मिनट में करीब 500 मीटर लंबा कन्वेयर बेल्ट जलकर राख हो गया है। कंपनी प्रबंधन कन्वेयर बेल्ट की मरम्मत में जुट गया है। बताया जा रहा है कि इस बेल्ट के जरिए सीमेंट बनाने के लिए कच्चा माल सप्लाई किया जाता है। अब तक किसी तरह का जानी नुकसान नहीं होने की सूचना है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ