Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़। 08/03/2022 

एनजीटी के संदर्भ में कोविड वेस्ट तथा अस्पताल से निकलने वाले जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन के संदर्भ में राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा आयोजित जिला स्तरीय समिति की बैठक आज उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।उन्होंने जिला में एलोपेथी, आयुर्वेद तथा वेटनरी संस्थानों/निकायों को जैव चिकित्सा अपशिष्ट का नियमानुसार प्रबंधन करने के निर्देश दिए। उन्होंने गैर संचालित एलोपेथी संस्थानों की सूची राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।उन्होंने अस्पतालों में लग रहे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को जल्द आरम्भ करने के लिए भी सम्बद्ध विभागों को निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि इस संबंध में सभी कार्यों को समयबद्ध रूप में पूर्ण कर लिया जाए तथा परस्पर आंकड़ों को जल्द ही ठीक किया जाना आवश्यक है।उन्होंने बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण के लिए कॉमन बायो मेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट फैसिलिटी के साथ जल्द अनुबंध करने के निर्देश दिए ताकि समय पर बायो मेडिकल वेस्ट का निस्तारण हो सके।बैठक में प्रधानाचार्य आईजीएमसी डाॅ. सुरेन्द्र सिंह, अस्पताल प्रशासनिक अधिकारी डाॅ. सोमिन धीमान, दीन दयाल उपाध्याय से चिकित्सक डाॅ. आकांक्षा सूद, जिला चिकित्सा अधिकारी डाॅ. हरि राम ठाकुर, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी ललित कुमार, वैज्ञानिक अधिकारी डाॅ. प्रवीण शर्मा, राजेन्द्र कुमार, दीपक डोगरा तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *