शिमला,हिमशिखा न्यूज़। 08/03/2022
स्त्री त्याग की प्रतिमूर्ति है और उसका सारा जीवन अपनी विभिन्न भूमिका निभाते बीत जाता है,महिलाएं अभी भी उतनी जागरूक नहीं है जितना इन्हें होना चाहिए,जागरूकता की बात महिलाएं आज के ही दिन अधिक सोचती हैं और फिर आम दिनों में दोहरी जिम्मेदारियां निभाने में व्यस्त हो जाती हैआज भी विभिन्न वर्ग की शोषित महिलाओं को सहायता की आवश्यकता है उन्हें पूरा वर्ष सम्मान देना चाहिए जिससे यह समारोह एक दिन में सिमट कर न रह जाए.यह जानकारी हिमाचल प्रदेश स्टेट इलैक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड द्वारा आज बोर्ड मुख्यालय परिसर कुमार हाउस मंे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उपस्थित महिला कर्मचारियों को संबोधित करती हुई प्रबंध निदेशक इंजीनियर पंकज डडवाल की धर्मपत्नी डा0 माधुरी डडवाल ने मुख्य अतिथि के तौेर पर कहीउन्होंने कहा कि आज इस बोर्ड परिवार में दो महिलाएं, डायरेक्टर के तौर पर नियुक्त हैं जो कि महिलाओं के लिए एक गर्व का विषय है तथा सभी महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत भी है,उन्होंने कहा कि डाक्टर व्यवसाय से समाज में जिम्मदारीयां और भी बड़ जाती है,अपने स्वागत भाषण में बोर्ड के प्रबंध निदेशक इंजीनियर पंकज डडवाल जी ने कहा कि महिलाओं ने कार्यस्थल और घर दोनों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कामकाजी महिलाओं के दोहरे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके पास घर और कार्यालय दोनों की जिम्मेवारी है। उन्होंने मुख्य अतिथि महोदया डा0 माधुरी डडवाल का स्वागत किया। उन्होंने कहा की बिजली बोर्ड को इस ऊँचे स्तर पर पहुँचाने मे कार्यालय और फील्ड स्तर दोनों में महिला कर्मचारियों का योगदान रहा है उन्होंने भविष्य मे भी महिला कर्मचारियों से अपना कार्य इसी तरह निष्ठां से करने का आवाहन किया निदेशक सिविल डा0 पुनम बिंजोलकर ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया इस अवसर पर सेवानिवृत्त महिला अधिकारी सीमा आनंद को भी सम्मानित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में श्रीमती निशा दीक्षित की सरस्वती वंदना लावणी नृत्य और वहीं सूरज नेगी का किन्नौरी गायन, आरती आँचल शैलजा उषा का फिल्मी संगीत, आरती का नृत्य सराहे गए। श्रीमती चंपा के निर्देशन में पहाड़ी लोक नृत्य ने सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर निदेशक परिचालन इंजीनियर मनोज उपरेती, निदेशक तकनीकी इंजीनियर संदीप कुमार,, कार्यकारी निदेशक मनोज कुमार कार्यक्रम में उपस्थित रहे। बोर्ड मुख्यालय परिसर की लगभग 200 महिला कर्मचारियों ने इस समारोह में भाग लिया।