जोगिंदर नगर,हिमशिखा न्यूज़। 09/03/2022
राजीव गांधी महाविध्यालय जोगिंदरनगर में माइंड ऑपरेशन अकादमी जोगिंदर नगर के निदेशक राम प्रकाश ठाकुर ने प्रभावशाली छात्र बनने की सिखाई कला
राजीव गांधी स्मारक राजकीय महाविद्यालय जोगिन्दर नगर में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवकों
द्वारा निर्माणाधीन कैंटीन के आस पास झाड़ियाँ काटी , कच्चे रास्ते का निर्माण किया , ईंटों से टीचर कॉलोनी की सड़क के एक तरफ फिलिंग की और आस पास साफ सफाई, फूलों की क्यारिआं बनाई l राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ पवन कुमार और डॉ आरती ने बताया कि अकादमिक सत्र में माइंड ऑपरेशन अकादमी जोगिन्दर नगर के निदेशक राम प्रकाश ठाकुर ने शिरकत की। उन्होंने स्वंयसेविओं को विभिन्न तरह की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी की जानकारी दी।
निदेशक ने सभी छात्र छात्राओं को प्रभावशाली छात्र कैसे बने उस के गुर सिखाए निदेशक ने कहा फर्क इस बात से नहीं पड़ता कि आप कौन-कौन और क्या विषय पढ़ते हैं फर्क इस बात से पड़ता है कि आप उन विषयों को कैसे पढ़ते हैं उन्होंने छात्र छात्राओं को हर विषयों को कैसे पढ़ना है उनके तरीके सिखाए और भविष्य में स्नातक पास करने के बाद सभी प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कहां करनी है और कैसे करनी है यह भी बताएं निदेशक का मानना है कि ज्यादातर बच्चे स्नातक पास करने के बाद अपनी रुचि के और प्रतिभा के अनुसार अपना कैरियर नहीं चुनते है उन्होंने अपनी रुचि और प्रतिभा को कैसे पहचाने यह भी बच्चों को सिखाया और बच्चों को प्रेरित करते हुए भविष्य में जिस भी क्षेत्र में जाए उसमें पूरी तरह से ध्यान कैसे केंद्रित करना है यह भी बच्चों को सिखाया निदेशक ने कहा कामयाब होने के लिए बच्चों को एक समय पर एक जगह पर ध्यान केंद्रित करना आना चाहिए और अपनी प्रतिभा और रूचि के अनुसार अपना कैरियर चुनना भी आना चाहिए निदेशक ने बच्चों को प्रोत्साहन के लिए 7100 रुपये की राशि दी।