Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 10/03/2022

हिमाचल प्रदेश राज्य आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट महासंघ ने बजट में मुख्यमंत्री द्वारा आयुर्वेदिक फार्मासिस्टो के 100 पद भरने की घोषणा का स्वागत किया है इन पदों के भरने से आयुष विभाग में आयुर्वेदिक फार्मासिस्टो की कमी दूर होगी और प्रदेश की जनता के स्वास्थ्य सुविधाओं से लाभार्थी लाभान्वित होगी प्रेस को जारी विज्ञप्ति में महासंघ के प्रधान तिलक तिलक ठाकुर और महासचिव कुलदीप चंदेल ने इन भर्तियों की बजट में घोषणा हेतु मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सैजल का धन्यवाद आभार व्यक्त किया है इसके साथ ही महासंघ सरकार से मांग करता है कि आयुर्वेद फार्मासिस्टो की 95 अतिरिक्त पद मुख्य आयुर्वेदिक फार्मासिस्टो में अपग्रेड किए जाएं और आयुर्वेद फार्मासिस्टो का वेतनमान एलोपैथी फार्मासिस्टो के समान किया जाए

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ