Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़। 12/03/2022 

चिखर स्कूल में नई शिक्षा नीति-2020 पर मेला आयोजित
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चिखर में नई शिक्षा नीति  .2020 मेले का आयोजन किया गया। इस मेले का उदघाटन  स्कूल के प्रधानाचार्य  राकेश कुमार सरमेट द्वारा  किया गया। इस मेले का मुख्य आकर्षण विभिन्न विषयों जैसे विज्ञान, गणित, समाजिक विज्ञान, संस्कृत ,अंग्रेजी, सड़क सुरक्षा, आपदा प्रबंधन पर आधारित शिक्षण अधिगम सामग्री तथा नईं शिक्षा नीति 2020 के बारे विस्तृत जानकारी  प्रदान की गई थी । , विद्यार्थियों द्वारा सभी विषयों से महत्वपूर्ण उप-विषयों पर अधिगम सामग्रियां तैयार की गई थी।  अभिभावकों ने भी इस मेले में बढ़-चढ़कर उपस्थिति दर्ज करवाई व अभिभावकों ने नई शिक्षा नीति को विस्तृत रूप से समझा तथा बच्चों के द्वारा बनाई गई अधिगम सामग्री की बहुत प्रशंसा की एवं बच्चों के द्वारा किए गए प्रयास को सराहा गया।प्रधानाचार्य ने अध्यापकों के दिशा निर्देशों में बच्चो द्वारा बनाई गई शिक्षण सामग्री  की सराहना करते हुए  इसे  सूचनात्मक व  इनोवेटिव बनाने के लिए बल दिया गया । उन्होने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों का सर्वांगीण विकास होने के साथ साथ उनमें प्रतिस्पर्धा व परिश्रम की भावना उत्पन्न होती है जो बच्चों के जीवन लक्ष्य को हासिल करने में कारगर सिद्ध होती है ।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *