Spread the love

हमीरपुर,हिमशिखा न्यूज़।​15/03/2022 

अनुराग सिंह ठाकुर ने किया राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव का शुभारंभ
सुजानपुर का ऐतिहासिक चार दिवसीय राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव-2022 मंगलवार से आरंभ हो गया। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने सायं  लगभग साढे चार बजे सुजानपुर के ऐतिहासिक मुरली मनोहर मंदिर में पूजा-अर्चना और भव्य शोभा यात्रा के साथ उत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने मेले में लगाई गई विभिन्न प्रदर्शनी स्टॉलों का भी उदघाटन किया। इसके बाद अनुराग सिंह ठाकुर ने शाम सात बजे दीप प्रज्जवलन के साथ होली उत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया।
 इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, जिला भाजपा अध्यक्ष बलदेव शर्मा, एचआरटीसी अध्यक्ष विजय अग्निहोत्री, हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के समन्वयक नवीन शर्मा, उपायुक्त देबश्वेता बनिक, एसपी डॉ. आकृति शर्मा, एडीएम जितेंद्र सांजटा, एएसपी विजय सकलानी, एसडीएम हरीश गज्जू, सहायक आयुक्त अपराजिता चंदेल, अन्य अधिकारी, नगर परिषद के पदाधिकारी और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *