धर्मशाला,हिमशिखा न्यूज़। 02/04/2022
आदमी पार्टी मे के नेता व दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने धर्मशाला में सम्बोधित करते हुई कहा कि पार्टी ने पंजाब मे 117 मे से 92 सीटे जीती है और इसी प्रकार अब हिमाचल मे भी आगामी चुनाव लडेगी और जीत हासिल करेगी। उन्होंने बताया कि सभी 68 विधानसभा सीटो मे संगठन को गठित किया गया है और अगले चुनाव तक विस्तार किया जाएगा। हिमाचल मे शिक्षा और स्वास्थ्य मुख्य मुद्दे रहेगे। अबकी बार आम आदमी को जनता चुनेगी क्योंकि अब लोग खास आदमी से परेशान हो चुकी है।हिमाचल मे भी सरकार बनने पर दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर सुविधाए दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा बिजली व स्वास्थ्य जैसी सुविधाऐ जो फ्री दी जाती है उसके लिए आम जनता के ही टैक्स के पैसे इस्तेमाल होते है। ये जनता का हक है जो लिए वह पहले ही भुगतान कर चुके है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस को अभी से ही आम आदमी पार्टी से डर लगने लगा है। उन्होंने कहा 5 साल भाजपा 5 साल कांग्रेस इस खेल को अब आम आदमी पार्टी खत्म करने वाली है। उन्होंने कहा पंजाब के बाद आम आदमी पार्टी का पूरा फॉक्स आप हिमाचल के चुनावों पर है। धर्मशाला में 72 लोग आम आदमी पार्टी से जुड़े है तथा यह सिलसिला प्रदेश के हर कोने में देखा जा रहा है। सतेंद्र जैन ने कहा कि हिमाचल में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद लोगों को उनका हक मिलेगा, रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे तथा विकास की नई गाथा लिखी जाएगी।